हनुमानगढ़ जंक्शन थाना पुलिस ने बिजली केबल चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी दौरान जिले में चोरी की अन्य वारदातें भी सामने आई है। जिनमें बाइक, मोबाइल फोन और सीसीटीवी कैमरे चोरी होने के मामले दर्ज किए गए हैं। केबल चोरी के मामले में पुलिस ने वार्ड 50, चूना फाटक निवासी मनप्रीत उर्फ मंगा और सुरेशिया निवासी बबलू को गिरफ्तार किया है। क्राउन सिटी के निवासियों ने जंक्शन थाने में इस चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी माध्यमों का उपयोग कर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया। बाइक चोरी का मामला दर्ज जंक्शन थाना में बाइक चोरी का एक मामला भी दर्ज किया गया है। हाउसिंग बोर्ड निवासी दर्शन सिंह ने पुलिस को बताया कि 27 अप्रैल को उनकी बाइक जेल गेट के पास से चोरी हो गई थी। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। टिब्बी में घर में से मोबाइल चोरी इसके अलावा टिब्बी थाना में मोबाइल फोन चोरी का एक और मामला दर्ज हुआ है। वार्ड 20 निवासी खेताराम ने बताया कि 3 मई को उनके घर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल फोन चुरा लिया। भिरानी थाना क्षेत्र से सीसीटीवी कैमरे चोरी होने की भी सूचना है। पुलिस ने सभी मामलों में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।