हनुमानगढ़ जंक्शन के वार्ड नंबर 9 में आवारा पशुओं की समस्या से लोग परेशान हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद नगर परिषद प्रशासन ने कोई समाधान नहीं किया है। इससे नाराज वार्ड पार्षद और वार्डवासियों ने अब इन पशुओं को इकट्ठा कर कलेक्ट्रेट परिसर और नगर परिषद कार्यालय में छोड़ने की चेतावनी दी है। वार्डवासियों का कहना है कि वार्ड में हर जगह आवारा पशु घूमते रहते हैं, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को खासकर दिक्कत हो रही है। वार्डवासी आकाश नायक ने बताया कि प्रशासन ने उनके वार्ड को खुली गोशाला बना दिया है। पशुओं को कलेक्ट्रेट में बांधने की चेतावनी आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल जाने वाले बच्चे भी डरते हैं। अभिभावकों को बच्चों को स्कूल छोड़ते समय सुरक्षा के लिए डंडा साथ लेकर जाना पड़ता है। आकाश नायक ने गोशालाओं को मिलने वाली अनुदान राशि के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो सभी आवारा पशुओं को कलेक्ट्रेट में बांध दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।