हनुमानगढ़ के टाउन क्षेत्र में शुक्रवार सुबह टिब्बी रोड पर नहर के पास एक हादसा हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से करीब एक दर्जन गोवंश की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 8 बजे हुई, जब गोवंश को चराने के लिए ले जाते हुए रेल लाइन पार कराया जा रहा था। अचानक ट्रेन आने से कई पशु उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रेमनगर निवासी अब्दुल ने बताया कि उसकी एक गाय भी मारी गई। अब्दुल के अनुसार, एक गोवंश की कीमत 40 से 50 हजार रुपए तक थी। ऐसे में करीब एक दर्जन गोवंश की मौत से पशुपालकों को लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। पशुधन इन परिवारों की आजीविका का मुख्य जरिया है। कई पशुओं की मौत से प्रभावित परिवारों की आर्थिक परेशानी बढ़ गई है। अब्दुल और अन्य पशुपालकों ने प्रशासन से मारे गए गोवंश के बदले उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।