हनुमानगढ़ में जिला परिषद के तीसरे चरण के सदस्य पदों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार दोपहर तीन बजे खत्म हो गई। जयपुर में हुई बैठकों के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए। दोनों ही पार्टियों ने नामांकन के आखिरी दिन प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने के बजाय, सीधे रिटर्निंग अधिकारियों को अपने चुनाव चिह्न जमा करवाए। भाजपा ने जिला परिषद की सभी 37 सीटों और कांग्रेस ने 33 वार्डों में प्रत्याशी घोषित किए हैं। चार वार्ड में प्रत्याशी नहीं उतारा गया है। भाजपा ने जिला परिषद की सभी 37 सीटों पर बिछाई बिसात कांग्रेस ने जिला परिषद के लिए 33 उम्मीदवार उतारे, चार सीटें छोड़ीं