हरिद्वार में रविवार को सुबह 10 बजे गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के 21 लोग बीच टापू पर फंस गए। स्थिति कुछ ही देर में गंभीर हो सकती थी, लेकिन समय रहते पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी लोग यहां पर गंगा में स्नान करने गए थे, तभी ऊपरी क्षेत्रों से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का बहाव तेज हो गया। देखते ही देखते टापू चारों तरफ से पानी से घिर गया और वहां मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। रेस्क्यू से जुड़ी 3 PHOTOS देखिए… 3 प्वॉइंट्स में पढ़िए पूरा मामला… पुलिस की अपील- सतर्क रहें श्रद्धालु घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय सतर्कता बरतें। जलस्तर और बहाव की स्थिति को नजरअंदाज न करें और नदी के बीच बने टापुओं या गहरे स्थानों पर जाने से बचें। पुलिस की तत्परता और तेज कार्रवाई के चलते यह रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा। समय रहते सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई और 21 लोगों की जान बचाई जा सकी। ----------- ये खबर भी पढ़ें… हरिद्वार में मंदिर में घुस पुजारी की हत्या:लूट की नीयत आए बदमाश, उठने पर सिर कुचला हरिद्वार में एक पुजारी की हत्या कर दी गई। पुजारी के सिर पर गहरी चोट के निशान दिखे हैं। हरिद्वार पुलिस के मुताबिक, अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से मंदिर में घुसकर पुजारी राजवीर पर हमला किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर)