जयपुर के हसनपुरा में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद बुधवार देर रात तनाव की स्थिति बन गई। एक पक्ष के व्यक्ति को थप्पड़ मारने के विरोध में लोग हटवाड़ा रोड पर उतर आए और रास्ता जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी दूसरे पक्ष के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर ही बैठ गए, इससे काफी देर तक ट्रैफिक प्रभावित रहा। सूचना पर सोडाला और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। विवाद की स्थिति होने पर विधायक गोपाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से समझाइश कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। देर रात करीब 2 बजे तक समझाइश की गई। इस दौरान क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा। गिरफ्तारी के आश्वासन पर खोला जाम देर रात मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोल दिया।