श्रीगंगानगर| हनुमानगढ़ मार्ग पर रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी प्रथम स्थित प्लैटिनम पार्क में रामलीला सेवा समिति की हाईटेक रामलीला अंतिम चरण में पहुंच गई है। नौवें दिन रावण ने विभीषण को निष्कासित किया। विभीषण ने राम की शरण ली। सेतु निर्माण का प्रसंग दिखाया गया। अंगद का रावण दरबार में जाना दिखाया। शक्ति प्रदर्शन का दृश्य भी मंचित हुआ। इसके बाद मेघनाद के साथ युद्ध में लक्ष्मण मूर्छित हुए। हनुमान संजीवनी लाए। कुंभकरण को जगाने का प्रसंग हुआ। राम-कुंभकरण युद्ध दिखाया गया। कुंभकरण वध तक के दृश्य प्रस्तुत किए गए। अंत में मेघनाथ के यज्ञ का दृश्य दिखाया गया। अंगद की भूमिका राजेश सारस्वत ने निभाई। रावण की भूमिका समिति अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने निभाई। निर्देशक सुभेष देहडान ने बताया कि मंगलवार को अंतिम दिन रावण और उसके परिवार का अंत दिखाया जाएगा। अयोध्या वापसी का दृश्य होगा। राम का राजतिलक भी दिखाया जाएगा। मुख्य अतिथि विकास गौड़, मोनू भाटी, नरेश छाबड़ा, राजेश अरोड़ा, हिमांशु जुनेजा, सुरेंद्र ओझा, राजेंद्र सहारण और रिद्धि सिद्धि मॉर्निंग ग्रुप के पदाधिकारी रहे।