पाली में अलग-अलग हादसों में 8 घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां से दो गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया। इस दौरान हॉस्पिटल में घायलों के परिजनों की भीड़ लग गई। गाड़ी की टक्कर से बुजुर्ग घायल पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के चिरपटिया गांव निवासी मदनसिंह(55) पुत्र मेघसिंह राजपुरोहित गुरुवार शाम को मारवाड़ जंक्शन से चिरपटिया गांव बाइक से जा रहे थे। बीच रास्ते अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जोधपुर रेफर किया गया। 3 बाइक भिड़ी, 3 घायल पाली के जोधपुर रोड भटवाड़ा और हाऊसिंग बोर्ड के बीच गुरुवार शाम को बाइक दो अन्य बाइक से टकरा गई। इस हादसे में सुभाष नगर एक निवासी सुरेन्द्र पुत्र बंशीलाल, दूसरी बाइक पर सवार न्यू शक्ति नगर निवासी गणेशराम पुत्र उदाराम व अन्य बाइक पर सवार अक्षय घायल हो गया। तीनों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाए। यहां से सुरेन्द्र को उसके परिजन प्राथमिक उपचार के बाद निजी हॉस्पिटल ले गए। सूअर बाइक से टकराया, 2 मजदूर घायल पाली जिले के रोहट क्षेत्र के धर्मधारी-केरला के बीच बाइक से अचानक सूअर टकरा गया। हादसे में बाइक सवार खारड़ा गांव निवासी हंसाराम और दलपत घायल हो गए। दोनों मजदूरी का काम करते है। दोनों गुरुवार देर शाम को काम कर घर जा रहे थे। बाइक स्लीप होने और गाड़ी की टक्कर से दो घायल पाली के पणिहारी के पास गुरुवार शाम को बूसी निवासी श्रवण कुमार पाली की तरफ आ रहा था। इस दौरान बाइक स्लीप होने से वे घायल हो गया। इसी तरह सूरजपोल पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से घोसीवाड़ा निवासी विनित पुत्र नंदकिशोर घायल हो गए। उन्हें जोधपुर रेफर किया गया।