चूरू | दूधवाखारा पुलिस व चूरू डीएसटी टीम ने हरियाणा के तीन युवकों के पास से अवैध पिस्टल व कारतूस जब्त कर उन्हें गिरफ्तार किया। एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि दूधवाखारा पुलिस व चूरू डीएसटी टीम ने तीन युवकों को रोक कर तलाशी ली, तो उनके पास से 32 बोर की एक अवैध देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस व दो मैगजीन मिली। पुलिस ने अवैध हथियार, कारतूस व मैगजीन जब्त कर आरोपी मनु गुर्जा (28) निवासी शेखपुरा, हांसी, कपिल गुर्जर (34) निवासी सेक्टर 3, हिसार व कमल गुर्जा (30) निवासी श्यामलाल की ढाणी, हिसार (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है।