बैठक के बाद कांग्रेस ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पाक के संबंध में दिए बयान के विरोध में पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रेस कांफ्रेंस में सांसद बेनीवाल ने कहा कि मदन राठौड़ ऊटपटांग बयान देते हैं। पाक के संदर्भ में उनका बयान मानसिक दिवालियापन का परिचायक है। शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के सवाल पर बेनीवाल ने कहा, कांग्रेस मजबूत रही। सरकार ने तानाशाही कर चुनाव को प्रभावित किया। जिला प्रभारी जिया उर रहमान, विधायक सोहन नायक व शिमला नायक, पूर्व विधायक महेंद्र बराड़, राजकुमार गौड़, दौलतराज नायक, सोना देवी बावरी व राजेंद्र भादू, जिला प्रमुख दुलाराम इंदलिया, अंकुर मगलानी, आेम बिश्नोई आदि उपस्थित थे। दावेदारों ने सादुलशहर में कांग्रेस की स्थिति कमजोर बताई। सांसद के सामने भास्कर में 16 सितंबर को छपी ‘कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जांगिड़ के घर में ही हारी पार्टी: 25 में से 24 वार्ड हारे...’ खबर देख सांसद गंभीर हो गए। जब कांग्रेसियों की नजरें इस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पेज पलट दिया। अब नेता अब नेता पोते को टिकट दिलवा रहे हैं, क्या हम दरियां ही उठाएंगे? चुनाव प्रभारी दावेदारों से एक-एक कर भी मिले। हिंदुमलकोट क्षेत्र के एक जोन से टिकट की मांग कर रहे दावेदार ने प्रभारी से कहा कि 35 वर्ष से पार्टी से बाहर नहीं गया। टिकट कई बार मांगी, नहीं मिली तो पार्टी की मदद की। अब मेरे जोन से एक पूर्व विधायक अपने पोते को टिकट दिलवा रहे हैं। क्या हम पार्टी के प्रोग्रामों में दरियां ही उठाएंगे?। टिकट वितरण सही नहीं तो नतीजे खिलाफ रहेंगे, ​फिर फूट को दोष दोगे: दो दावेदारों ने प्रभारी से कहा-शहरी निकाय चुनाव में जिम्मेदारों ने टिकट गलत बांटी। इससे श्रीगंगानगर व सादुलशहर में नुकसान हुआ। फिर कार्यकर्ताओं में फूट और कमजोरी का नाम देकर दोषारोपण किया जाता है। कार्यकर्ताओं को प्रा​थमिकता दी जानी चाहिए। इससे ही पंचायत चुनाव जीता जा सकेगा। नहीं तो फिर फूट को दोष देते दिखोगे। पैरवी करेगा, जीतने के बाद वो ही कैंप में लाएगा, किसानों के असंतोष को भुनाएं: जिला स्तरीय कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक में तय हुआ कि जो नेता जिप व पंस चुनाव में जिस दावेदार की टिकट की पैरवी कर रहा है, उसकी जिम्मेदारी तय हो कि वे जीतने पर उसे पार्टी के कैंप में लेकर आए। जीतने के बाद नखरे बढ़ जाते हैं। बैठक में घड़साना में चल रहे किसान आंदोलन के मुद्दों को भुनाने की रणनीति तय की गई। भास्कर संवाददाता | श्रीगंगानगर कांग्रेस के पंचायती राज चुनाव के जिला प्रभारी एवं बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने टिकट के दावेदारों से मिलकर फीडबैक लिया। कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के साथ जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में टिकट के दावेदारों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया। दावेदारों ने प्रभारी को फीडबैक देते हुए चेताया कि अगर टिकट वितरण सही नहीं हुआ तो शहरी निकाय चुनाव जैसा हश्र होगा। कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई बैठक में सांसद ने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जमीनी स्तर पर सक्रियता से ही चुनाव जीता जा सकेगा। जिलाध्यक्ष रुपिंदरसिंह कुन्नर ने कहा कि बूथ व पंचायत स्तर तक संगठन किया जा रहा है। सांसद कुलदीप इंदौरा ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों व पार्टी की नीतियों को हर घर तक पहुंचाया जाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए जनता के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत करना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए।