सिया राम संघ के भक्तों ने अटूट उत्साह का परिचय देते हुए मात्र 47 घंटे में श्रीगंगानगर से सालासर पहुंचकर डाक ध्वजा चढ़ाई। एन ब्लॉक से विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुए इस जत्थे ने रास्ते भर भजनों पर नृत्य किया और बालाजी के जयकारे लगाए। आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के बीच भक्तों में भारी उल्लास नजर आया। संघ के दीपक गोयल ने बताया कि इस ध्वजा यात्रा में कृष्ण गोयल, अनमोल गर्ग, अनूप अग्रवाल, वतन अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु शामिल थे। यात्रा के दौरान संघ के सदस्यों ने रास्ते में अन्य पदयात्रियों की सेवा भी की।