भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को पहले वनडे में 9 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 197 रन बनाए। जवाब में भारत ने 27.1 ओवर में एक विकेट खोकर 200 रन बना लिए। भारत ने 137 गेंद रहते टारगेट हासिल कर लिया। वडोदरा में शुक्रवार को प्रतिका रावल ने नाबाद 100 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 33 गेंदों पर नाबाद 64 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 70 गेंदों पर 106 रन जोड़े। श्री चरणी ने 4 विकेट लिए प्रतिका ने संभाली पारी 198 रन का पीछा करते हुए भारत ने तेज शुरुआत की। प्रतिका रावल ने एक छोर से जिम्मेदारी संभाली और कप्तान स्मृति मंधाना के साथ पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े। स्मृति 34 गेंदों पर 32 रन बनाकर 16वें ओवर में आउट हुईं। उन्हें ओलिंडर चारे ने बिलव्ड बीजा के हाथों कैच कराया। स्मृति के आउट होने के बाद प्रतिका ने रन बनाने की रफ्तार कम नहीं होने दी। उन्होंने 96 गेंदों पर नाबाद 100 रन पूरे किए। उनकी पारी में 15 चौके शामिल रहे। शेफाली ने 29 गेंदों में फिफ्टी लगाई दूसरे छोर पर शेफाली वर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 33 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। शेफाली ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा, जिससे भारत को 23 ओवर से पहले ही जीत मिल गई। बीजा ने संभाला एक छोर, मावुंगा ने तेज रन बनाए जिम्बाब्वे की ओर से बीजा सबसे सफल बल्लेबाज रहीं। उन्होंने 62 रन बनाए। लेकिन दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरने से टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। शार्ने मेयर्स 8 रन बनाकर दीप्ति शर्मा की गेंद पर सयाली सतघरे को कैच दे बैठीं। न्याशा ग्वान्जुरा 13 रन पर आउट हुईं। निचले क्रम में मिशेल मावुंगा ने 23 गेंदों पर 29 रन बनाकर तेज रन जुटाए। उनकी पारी में 3 चौके और 1 छक्का शामिल था। दीप्ति शर्मा ने तेंदई मकुशा को 10 रन पर बोल्ड कर जिम्बाब्वे की पारी खत्म की। दीप्ति ने 9.5 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि शेफाली वर्मा ने सिबांडा को आउट किया। ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 से बाहर ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले दूसरे T20I में नहीं खेलेंगे। भारतीय बल्लेबाज की दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। BCCI ने शुक्रवार को X पर पोस्ट करके यह जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा है कि ईशान के चोटिल होने से वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है। पूरी खबर…