न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले दूसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की उम्मीद है। टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने इसके संकेत दिए हैं। दरअसल, ओपनर ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में गुरुवार को चोटिल हो गए थे। उनकी दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। BCCI ने शुक्रवार को X पर पोस्ट करके यह जानकारी दी। कोटक ने इसी के बाद सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिलने के संकेत दिए हैं। ईशान की जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है। कुशाग्र पहले से ही क्राइस्टचर्च में भारत-A टीम के साथ मौजूद हैं। यहीं कल दूसरा टी-20 खेला जाएगा। बोर्ड ने कहा- मेडिकल टीम चोट की निगरानी कर रही BCCI ने बयान में कहा, ‘ईशान किशन को पहले T20I के दौरान दाईं तरफ की एडडक्टर मांसपेशियों में हल्की चोट लगी थी। मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।’ हालांकि, BCCI ने यह नहीं बताया कि ईशान को ठीक होने में कितना समय लगेगा। एडडक्टर मांसपेशियां जांघ के अंदरूनी हिस्से में होती हैं। ईशान इस साल भारत के टॉप स्कोरर ईशान किशन ICC रैंकिंग में टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। वे इस साल भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। ईशान ने एक जनवरी 2026 से 35 टी20 मैचों में 1159 रन बनाए हैं। हालांकि, वे न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में एक रन ही बना सके थे। वैभव की जगह बनी; कोटक बोले- अगले मैच में मौका मिलेगा ईशान के चोटिल होने से प्लेइंग-11 में एक जगह खाली हुई है। कोटक ने कहा- उनकी जगह वैभव को मौका दिया जा सकता है। मौजूदा टीम में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टॉप-3 में खेलते हैं। इस कारण ईशान की जगह वैभव का दावा सबसे मजबूत है। वैभव 6 मैचों से अपनी मौके का इंतजार कर रहे हैं। वे भारत के लिए आखिरी बार एशियाड के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेले थे। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों में मौका नहीं मिला था। ------------------------------------------------ भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… आयुष म्हात्रे ने जांघ के पिछले हिस्से की सर्जरी कराई, 2-3 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने दाईं जांघ के पिछले हिस्से (हैमस्ट्रिंग) की सर्जरी कराई है। वे करीब 2-3 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे। आयुष म्हात्रे मुंबई की रणजी टीम के उपकप्तान है। पढ़ें पूरी खबर