मावलिया धिराणी मंदिर में गुरुवार रात को जागरण लगा। गायकार मुकेश मोदी ने हरि ओम नमः शिवाय..., तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है... और तूने मुझे बुलाया शेरावालिये... जैसे भजनों की प्रस्तुतियां दी। बाबू चौहान ने मां मंगल की मूल भवानी... और दीज्यो हे काली ज्ञान मोहे... भजन सुनाया। इसके अलावा सोनू कुमार, राहुल व जीतू चांवरिया ने भी भजनों की प्रस्तुतियां दी।