जयपुर के अल्बर्ट हॉल के सामने 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक गठिया (रूमेटिक डिजीज़) और ऑटोइम्यून डिजीज को लेकर अवेयरनेस वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन इंडियन रूमेटोलॉजी एसोसिएशन और राजस्थान रूमेटोलॉजी एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में आर्थराइटिस पेशेंट अपने परिवार के साथ शामिल होंगे। यह वॉकथॉन पूरे देश में एक साथ रूमेटोलॉजी अवेयरनेस थीम पर आयोजित की जा रही है। जयपुर में भी मरीजों के साथ उनके अटेंडेंट और आम लोग इस मुहिम का हिस्सा बनेंगे। आयोजन के दौरान अवेयरनेस पोस्टर्स लगाए जाएंगे। साथ ही लोगों को इस बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। युवाओं में भी बढ़ रही गठिया की समस्या एसएमएस हॉस्पिटल के सीनियर रूमेटोलॉजिस्ट डॉ. अविनाश जैन (सेक्रेटरी, राजस्थान रह्यूमेटोलॉजी एसोसिएशन) ने बताया- रूमेटोलॉजी ऐसी मेडिकल ब्रांच है, जिसके बारे में लोग अभी भी पूरी तरह समझ नहीं पाते हैं। आम भाषा में इसे गठिया या वात की समस्या कहा जाता है, लेकिन यह एक ऑटोइम्यून डिजीज से जुड़ी बीमारी है। रूमेटोलॉजी में गठिया के अलावा होने वाले सभी ऑटोइम्यून डिजीज का इलाज रूमेटोलॉजिस्ट द्वारा किया जाता है । यह एक ऐसी बीमारी है जो शरीर के किसी भी अंग पर असर कर सकते है। डॉ. अविनाश जैन ने बताया- समय पर इलाज नहीं मिलने पर इसका असर किडनी, फेफड़ों, आंखों और स्किन पर भी पड़ सकता है। मौके पर मिलेंगे एक्सपर्ट, प्राइज और फ्री रजिस्ट्रेशन डॉ जैन ने बताया- आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के लिए पानी और हाइड्रेशन काउंटर की व्यवस्था रहेगी। साथ ही एक्सपर्ट रूमेटोलॉजिस्ट भी मौके पर मौजूद रहेंगे, जिनसे लोग सीधे सलाह ले सकेंगे। वॉकथॉन में हिस्सा लेने वालों के लिए प्राइज भी रखे गए हैं। इसमें भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन पूरी तरह फ्री है। कोई भी व्यक्ति अपने परिवार या दोस्तों के साथ शामिल हो सकता है। रजिस्ट्रेशन के लिए 8290428491 पर संपर्क किया जा सकता है, जबकि अधिक जानकारी के लिए एसएमएस हॉस्पिटल के रूमेटोलॉजी विभाग (कमरा नंबर 135, 0141-2518533)) में भी संपर्क किया जा सकता है।