बीजेपी के 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' अभियान के तहत रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को जयपुर में पदयात्रा निकाली। इससे पहले रामलीला मैदान में सभा की। सभा में रेल मंत्री ने कहा- ‘जयपुर से मेरा रिश्ता है। मैं यहां का बेटा हूं। कभी लोग मुझे दामाद तो कभी फूफा बना देते हैं, लेकिन मैं नाराज फूफा नहीं हूं। ’ बता दें कि अश्विनी वैष्णव का जयपुर में ससुराल है। सीएम भजनलाल शर्मा ने अशोक गहलोत का नाम लिए बिना कहा- जोधपुर की सभा के बाद ये लोग तिलमिला गए, अभी तो और तिलमिलाओगे। मैंने कहा था कि एक-एक सवाल का जवाब मिलेगा और पूरी ताकत से मिलेगा। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- क्या आपने आरपीएससी में सदस्य नियुक्त नहीं किया, क्या वह सदस्य जेल में नहीं है। क्या जेजेएम में घोटाला नहीं हुआ था, आपका मंत्री जेल में नहीं है, अभी निकल कर आया है।क्या आपके अधिकारी जेल में नहीं है,जवाब दीजिए। मैं आपसे यह भी कहना चाहता हूं कि क्या तुम्हारा पीएसओ पकड़ा नहीं गया। आपके ओएसडी की भाषा क्या थी। इसे पूरा राजस्थान जानता हैं। प्रदेश प्रभारी भी भूले मदन राठौड़ का नाम प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया भी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का नाम बोलना भूल गए। भाटिया ने कहा कि माफी चाहूंगा कि मैंने भी प्रदेश अध्यक्ष का नाम छोड़ दिया क्योंकि यह लिस्ट उनकी ही बनाई हुई है। उन्होंने इस लिस्ट में अपना नाम लिखा ही नहीं। देखिए-पदयात्रा और सभा की PHOTOS मदन राठौड़ बोले- जंतर मंतर पर भाड़े के टटुओं को लाकर प्रदर्शन कर रहे मदन राठौड़ ने कहा विपक्ष के लोग सत्ता के लिए तड़प रहे हैं। जैसे बिन पानी मछली तड़पती है वैसे विपक्ष के लोग तड़प रहे हैं। वह अराजकता फैला कर सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं। जंतर मंतर पर सबने देखा कि वह कैसे भाड़े के टटुओं को लाकर प्रदर्शन कर रहे थे।