जयपुर में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से दहशत फैल गई। चाय की थड़ी में आग लगने पर अंदर रखा सिलेंडर चपेट में आ गया। तेज धमाके के साथ फटे सिलेंडर के टुकड़े दूर जाकर गिरे। करणी विहार थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। SHO हवा सिंह ने बताया- थाना इलाके के धावास में जगदंबा सर्किल के पास गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था। धावास में खाली जगह पर चाय की एक थड़ी है। रविवार रात को थड़ी लॉक कर उसका मालिक अपने घर चला गया। देर रात करीब 2 बजे बंद थड़ी में आग लग गई। आगे देखिए घटना की तस्वीरें… आग बुझाने के दौरान हुआ ब्लास्ट हवा सिंह ने बताया- आग की लपटें उठती देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। करणी विहार थाना पुलिस सहित फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी गई। इसके बाद फायर बिग्रेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के दौरान अचानक चाय थड़ी में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। तेज धमाके के साथ हुए विस्फोट से सिलेण्डर के टुकड़े दूर जाकर गिरे। सिलेंडर फटने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मी, फायरकर्मी और अन्य लोगों ने दूर भागकर जान बचाई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। थड़ी में आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चला है। ये खबर भी पढ़ें LPG गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग:जयपुर-अजमेर हाईवे पर केमिकल से भरे टैंकर ने मारी टक्कर, एक जिंदा जला जयपुर-अजमेर हाईवे पर LPG गैस सिलेंडर से लदे ट्रक को केमिकल से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रक में आग लग गई और एक-एक सिलेंडर फटने लगे। ब्लास्ट के बाद 500 मीटर दूर तक खेतों में सिलेंडर गिरने लगे। 5 गाड़ियां चपेट में आ गईं। हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया। (पूरी खबर पढ़ें)