जयपुर शहर में नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए ‘भास्कर समाधान’ लगातार प्रभावी मंच साबित हो रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों से सामने आई समस्याओं पर संबंधित विभागों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई मामलों का निस्तारण किया है। मानसरोवर की वरुण कॉलोनी में लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समस्या को उठाए जाने के बाद नगर निगम ने कार्रवाई कर इलाके को रोशन कर दिया। वहीं, सोडाला के मदनपुरा क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की परेशानी से भी लोगों को राहत मिली। विद्युत नगर C और झोटवाड़ा के शिव विहार नगर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या का समाधान होने से सड़क पर बह रहे गंदे पानी से निजात मिली। दूसरी ओर, कनकपुरा जेडीए कॉलोनी में हाई वोल्टेज लाइन, विद्युत नगर में सीवर ओवरफ्लो, चांद बिहारी नगर में खराब स्ट्रीट लाइट और गलता गेट क्षेत्र में सीवर चैंबर की समस्या अब भी समाधान का इंतजार कर रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।) स्थानीय निवासियों को मिली बड़ी राहत
मानसरोवर की न्यू सांगानेर रोड स्थित वरुण कॉलोनी के निवासियों को अंधेरे की समस्या का समाना करना पड़ रहा था। स्थानीय निवासी कल्याण सहाय बारोलिया ने 'भास्कर समाधान' पर गली में पसरे अंधेरे और खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इस शिकायत पर नगर निगम के XEN (अधिशाषी अभियंता) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंद पड़ी लाइटों को दुरुस्त करवा दिया है। रोड लाइटें चालू होने से अब पूरी गली रोशनी से जगमगा उठी है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है।
प्रदीप शर्मा बने 'स्टार ऑफिसर'
मानसरोवर की न्यू सांगानेर रोड स्थित वरुण कॉलोनी के कल्याण सहाय बारोलिया ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर इलाके की बंद लाइट की समस्या पोस्ट की थी। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए नगर निगम के एक्सएन (अधिशाषी अभियंता) प्रदीप शर्मा ने तुरंत एक्शन लिया और पूरी टीम को मौके पर भेजकर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करवाया। लाइटें चालू होने से पूरी कॉलोनी रोशनी से नहा उठी है। अधिकारियों की इस तत्परता को देखते हुए निवासियों ने एक्सएन प्रदीप शर्मा को 'स्टार ऑफिसर' के रूप में सराहा है।
बेसहारा पशुओं की समस्या से मिली राहत
सोडाला के मदनपुरा (अजमेर पुलिया) क्षेत्र में लंबे समय से बनी बेसहारा पशुओं की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। स्थानीय निवासी प्रतीक सिंह ने बताया कि इस संबंध में पहले भी 3-4 बार संबंधित विभाग में शिकायतें की गई थीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने इस परेशानी को दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट किया और लापरवाह विभाग तुरंत हरकत में आया और सड़क से बेसहारा मवेशियों को हटवा दिया। समस्या दूर होने से अब क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
सड़क पर बहते गंदे पानी से मिली राहत
विद्युत नगर C के वार्ड 57 से सीवर ओवरफ्लो के बारे में वेद माथुर ने समस्या पोस्ट कर बताया था। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर काम किया और ब्लॉक पड़े सीवर को दुरुस्त करवाया। सड़क पर गंदा पानी साफ होने और राहत मिलने के बाद क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन और 'भास्कर समाधान' का आभार व्यक्त किया है।
शिव विहार नगर में सीवर की ब्लॉकेज दूर
झोटवाड़ा के कालवाड़ रोड स्थित शिव विहार नगर के निवासियों को आखिरकार सीवर जाम की गंभीर समस्या से राहत मिल गई है। स्थानीय लोगों ने 'भास्कर समाधान' पोर्टल पर समस्या पोस्ट करते हुए बताया था कि सीवर ब्लॉक होने से पूरी सड़क पर गंदा पानी और गंदगी फैल गई थी, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना तक दूभर हो गया था। इस मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद नगर निगम प्रशासन तुरंत हरकत में आया और विशेष टीम भेजकर सीवर की ब्लॉकेज को दूर करवाया। अब सड़क पूरी तरह साफ हो चुकी है, जिससे क्षेत्रवासियों ने चैन की सांस ली है।
अभी कुछ और समस्या पर कार्रवाई की आस... हाई वोल्टेज लाइन से मंडराया खतरा
जयपुर के कनकपुरा की जेडीए कॉलोनी में घरों के ठीक पास से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की लाइन निवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह ने 'भास्कर समाधान' पर यह समस्या उठाते हुए बताया कि इस लाइन के कारण हर समय बड़े हादसे का डर बना रहता है। कॉलोनी के अन्य लोगों ने भी सुर में सुर मिलाते हुए प्रशासन से इस हाई वोल्टेज लाइन को जल्द से जल्द यहां से हटाने या अंडरग्राउंड करने की मांग की है ताकि लोग बिना किसी फिक्र और डर के रह सकें।
जलभराव के कारण पैदल निकलना भी हुआ दूभर
विद्युत नगर के चर्च रोड इलाके में सीवर ओवरफ्लो की समस्या हो गई है। स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने बताया कि सीवर का गंदा पानी लगातार सड़क पर बहने से चारों तरफ गंदगी और बदबू फैली हुई है। इस दूषित पानी के भराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसों का डर हमेशा बना रहता है। कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का तुरंत स्थाई समाधान किया जाए ताकि निवासियों को इस नारकीय स्थिति से निजात मिल सके।
अंधेरे में डूबी चांद बिहारी नगर की गली
जयपुर के जसवंत नगर क्षेत्र में आने वाले चांद बिहारी नगर की एक गली पिछले कई दिनों से अंधेरे में डूबी हुई है। स्थानीय निवासी शैलेंद्र सिंह ने 'भास्कर समाधान' पर अपनी समस्या पोस्ट करते हुए बताया कि मकान नंबर 214 के पास लगी स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी है। रात होते ही पूरी गली में अंधेरा छा जाता है, जिससे स्थानीय निवासियों और वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मोहल्ले के लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि इस खराब लाइट को तुरंत ठीक किया जाए ताकि लोगों को अंधेरे से निजात मिल सके।
सीवर की बदबू से जीना हुआ मुहाल
रघुनाथ गढ़ गली नंबर 2 और गलता गेट थाने के आगे का मुख्य रास्ता सीवर ओवरफ्लो के कारण बदहाल हो चुका है। स्थानीय निवासी विष्णु कुमार गुप्ता ने 'भास्कर समाधान' पर बताया कि गलता गेट थाने के आगे मुख्य सीवर चैंबर पूरी तरह ब्लॉक होकर उफन रहा है। इसके कारण गंदा और बदबूदार पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। निवासियों का कहना है कि संबंधित विभाग में कई बार शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने जल्द से जल्द चैंबर की सफाई कर राहत देने की मांग की है।
पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. जयपुर की कॉलोनियों में समाधान मिलने से राहत:मानसरोवर में थमा सीवर का ओवरफ्लो, शास्त्री नगर की अंधेरी गलियों में लौटी रौनक 2.जयपुर में सीवर ओवरफ्लो और गंदगी से घिरे इलाके:चांदपोल और रामपुरा नगर को मिली राहत, एक्सईएन रूपाराम बने ‘स्टार ऑफिसर’ 3.पृथ्वीराज नगर में लीकेज की समस्या दूर:कंवर नगर को मिली गंदगी से मुक्ति, राजहंस कॉलोनी के गेट से हटा कचरे का ढेर 4.'भास्कर समाधान': निगम उपायुक्त बनीं ‘स्टार ऑफिसर’:कीचड़ भरे रास्ते से श्मशान जाने को मजबूर, अतिक्रमण से स्कूली बच्चे परेशान, बारिश से बना गड्ढा 5.जयपुर की गलियों में गंदगी, अंधेरा बना चुनौती:'भास्कर समाधान' बना जनता की आवाज, शिकायतों पर अधिकारी ले रहे तुरंत एक्शन 6.पार्षद की कार्रवाई ने शास्त्री नगर में पलटी तस्वीर:कई इलाकों में विभागों ने दिखाई तत्परता, मानसून की शुरुआत ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल 7.सोडाला में सीवर की समस्या दूर:गोकुलपुरा में टला बड़ा हादसा, बिजली के पोल पर झुके पेड़ को विभाग ने मुस्तैदी से हटाया 8.'भास्कर समाधान' से कई इलाकों की समस्याएं खत्म:बंद लाइटें, टूटी सड़कें और कचरे से मिली राहत, कुछ क्षेत्रों में अब भी समाधान का इंतजार जारी 9.जयपुर में अंधेरे और अतिक्रमण का संकट:जगदीश विहार में 4 दिन से बंद रोड लाइट, मालवीय नगर में अवैध पार्किंग से घरों के रास्ते हुए जाम 10.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट में हल:निगम की एक्सईएन बनीं ‘स्टार ऑफिसर’, पार्क, सड़कें बदहाल, बेसहारा पशु और नियमित सफाई बड़ी समस्या