जयपुर में कचोरी खा रहे कलेक्शन एजेंट का 20 लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हुए तीन आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने वारदात करने वाले फैजान और आदिल सहित रेकी करने वाले उनके साथी कैफ को बुधवार को उनके घर के पास से पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों से 18 लाख 93 हजार रुपए जब्त कर लिए हैं। बाकी रुपए आरोपियों ने खर्च कर दिए। डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा के मुताबिक- शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपियों ने नशे और अपने शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम दिया। लूट के बाद तीनों ने रकम आपस में बांट ली थी। रात के समय वे मिलते और अपने हिस्से की रकम को फिर से बांटकर नशे तथा मौज-मस्ती पर खर्च करते थे। पहले देखिए वारदात के PHOTOS… व्यापारियों का कलेक्शन करके आया था एजेंट बता दें कि सिरोही निवासी पीड़ित चंपालाल (50) जयपुर में कपड़ा व्यापारी के यहां कलेक्शन का काम करता है। चांदपोल में टिक्की वालों के रास्ते में सेठ के यहां रहता है। चंपालाल कलेक्शन करके आया था। इसके बीच नाहरगढ़ रोड इलाके में रास्ते में पीड़ित चंपालाल रुका तो मो. फैजान (20) पुत्र मो. असलम निवासी चीनी की बुर्ज गणगौरी बाजार हाल किराएदार राणा कॉलोनी शास्त्री नगर, मो. आदिल (21) पुत्र मो. फिरोज कल्याण जी का रास्ता हाल कच्ची बस्ती भट्टा बस्ती बाइक से नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। वहीं इससे पहले कैफ (21) पुत्र मो. सलीम निवासी पेंटर कॉलोनी शास्त्री नगर हाल बिलाल मस्जिद के पीछे भट्टा बस्ती ने कलेक्शन एजेंट को पीछाकर निगरानी की थी। 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की खंगाली फुटेज डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया- वारदात की सूचना मिलते ही नॉर्थ पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी करवाई और घटनास्थल सहित आसपास के 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और स्कूटी से जुड़े सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान की थी। आरोपियों की स्कूटी की पहचान की, नंबर ब्लर था तो एआई से निकाला पुलिस ने वारदात में शामिल स्कूटी की पहचान सीकर हाउस के रूट पर लगे सीसीटीवी से की। हालांकि गाड़ी के नंबर ब्लर थे। ऐसे में एआई की मदद से स्कूटी का नंबर निकाला। स्कूटी भट्टा बस्ती निवासी आदिल के नाम थी। आदिल ने स्कूटी पर अपने नाम के ‘ए’ और पत्नी के नाम का ‘के’ मिलाकर एके 01 लिखवा रखा था। पुलिस ने सबसे पहले आरोपी आदिल को आइडेंटीफाई किया। इसके बाद बुधवार रात में ही आदिल और फैजान को पुलिस ने डिटेन कर गिरफ्तार किया। इसके बाद कैफ को पकड़ कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामनने आया कि कैफ को पता था कि कलेक्शन एजेंट इस इस रूट से आता है। कहां-कहां से कलेक्शन करता है। कैफ को ये भी जानकारी थी कि चंपालाल के पास कलेक्शन के दौरान बड़ी रकम रहती है। ये लोग सीकर हाउस से चंपालाल का पीछा कर रहे थे। आरोपियों को जैसे ही जयलालमुंशी के रास्ते में मौका मिला तो लूट की वारदात करके फरार हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक- आरोपियों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। यह खबर भी पढ़ें... जयपुर: कचौरी खा रहे युवक के 20-लाख ले गए बदमाश:दुकानदारों से कलेक्शन करके लाया था, स्कूटी पर बैठा था जयपुर के नाहरगढ़ थाना इलाके में बदमाश दिनदहाड़े 20 लाख रुपए से भरा बैग उठाकर फरार हो गए। पीड़ित युवक स्कूटी खड़ी कर कचौरी खा रहा था, तभी स्कूटी सवार दो बदमाश स्कूटर के पायदान पर रखा कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए। (पूरी खबर पढ़ें)