जयपुर में बहू ने धोखा देकर सास के बैंक लॉकर से गहने चोरी कर लिए। ससुराल पक्ष ने बहू पर लॉकर से गहने निकालने का आरोप लगाया है। जब उससे इस बारे में पूछा गया तो आरोप है कि वह सास-ससुर पर गुस्सा हो गई और दहेज के केस में फंसाने की धमकी देने लगी। जवाहर नगर थाने में पीड़ित ससुर की ओर से बहू के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है। पुलिस के मुताबिक, जवाहर नगर के रहने वाले बुजुर्ग व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ महीनों से बहू ने किया बैंक लॉकर से लेन-देन शुरू शिकायत में बताया- उनकी पत्नी ने पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर की सुविधा ले रखी है। बैंक लॉकर में पत्नी ने खुद के सोने के गहने और तीन सोने के बिस्किट रखे हुए थे। पिछले कुछ महीनों से बहू ने भी बैंक लॉकर से लेन-देन शुरु कर दिया। शिकायत के मुताबिक, उन्होंने काफी समय से लॉकर की देखरेख नहीं की। पिछले कुछ दिनों पहले बैंक लॉकर संभालने गए। लॉकर में रखे सोने के गहने और सोने के बिस्किट नहीं मिले। बहू ने सास-ससुर को दहेज के केस में फंसाने की दी धमकी इस संबंध में बहू से पूछने पर वह गुस्सा हो गई। उल्टा डाटते हुए बैंक लॉकर में गहने-बिस्किट रखे होने से मना कर दिया और धमकाते हुए बोली कि आप मेरा झूठा नाम लगा रहे हो, मैं आपको दहेज के केस में फंसा दूंगी। धोखा देकर गहने गायब करने के बाद धमकी देने पर ससुर की ओर से मामला दर्ज करवाया गया।