सीकर में आज सुबह से आसमान साफ है और धूप खिली हुई है। आज दिनभर मौसम सामान्य रहेगा। वहीं, गुरुवार रात ठंडी हवाएं मंदी रहीं। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगले 2 दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। उत्तरी हवाओं का असर कम होने से सीकर में ठिठुरन भी अब नहीं है। अगले 2-3 दिन तक सीकर समेत आस-पास के इलाकों में रात का पारा बढ़ने का अनुमान है। दीपावली के पटाखों का प्रभाव तापमान पर भी पड़ेगा। पिछले एक सप्ताह से सीकर में मौसम ड्राई रहेगा। अब 2 दिन हल्के बादल छाएंगे। न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री दर्ज बात करें, सीकर के तापमान की तो फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर जिला मुख्यालय पर आज बादलवाही कम होने से धूप में तेजी है और रुक-रुककर हल्की हवाएं चल रही है। जयपर मौसम‌ केंद्र के अनुसार सीकर के मौसम में उत्तरी हवाओं का असर अब कम हो गया है। रात को टू व्हीलर सवारों को गुलाबी सर्दी का अहसास हो रहा है। सीकर के ग्रामीण इलाकों में अभी तापमान 15 डिग्री से नीचे चल रहा है। हवाओं में नमी के कारण मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।