जयपुर पुलिस ने नाकाबंदी में हथियारबंद तीन बदमाशों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने कार की तलाशी में मिली पिस्टल-मैगजीन जब्त की है। पूछताछ में बदमाशों ने मध्यप्रदेश की गैंग के मेबर से हथियार खरीदना स्वीकार किया है। फिलहाल, आमेर थाना पुलिस गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया- आर्म्स एक्ट में बदमाश समीर उर्फ उदध (24) निवासी राजीव नगर हसनपुरा हटवाड़ा, सलीम खान (29) निवासी गोलियावास नारायण विहार और हंसराज (31) निवासी अजीतगढ़ सीकर को अरेस्ट किया है। आमेर थाना पुलिस की ओर से देर रात 12:45 बजे कुण्डा तिराहा पर सीएसटी की सूचना पर नाकाबंदी लगाई गई थी। दिल्ली हाईवे पर पुलिस नाकाबंदी के दौरान जयपुर की ओर आ रही एल्टिक टैक्सी कार को रुकवाया गया। कार में मौजूद तीनों युवकों की तलाशी में कुछ नहीं मिला। कार में सर्च करने पर ड्राइवर सीट के पीछे जेब में एक पिस्टल और मैगजीन रखी मिली। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में तीनों आरोपियों को अरेस्ट किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मिले अवैध हथियार व कार को जब्त किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अवैध हथियार उनकी ही गैंग मेंबर अरबाज उर्फ बच्चा निवासी खरगोर मध्य प्रदेश से खरीदकर लाए थे।