जयपुर में होटल मैरियट के पीछे खड़ी हुंडई की वैन्यू कार में अचानक आग लग गई। कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। मालिक ने 26 महीने पहले ही कार को खरीदा था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि जवाहर सर्किल थाना पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। 26 महीने पहले खरीदी थी कार कार के मालिक रामफूल गुर्जर ने बताया कि उन्होंने ये कार 20 जून 2024 को ही खरीदी थी। कार में एक लैपटॉप और 3 लाख रुपए भी रखे थे, जो जलकर राख हो गए। वो प्लंबिंग का काम करते है। जवाहर सर्किल पर किसी क्लाइंट के ऑफिस आए थे। सुबह साढ़े दस बजे पहुंचे थे। फिर क्लाइंट के ग्राउंड फ्लोर ऑफिर मेरियट के पीछे कार खड़ी करके अंदर चले गए थे। लोगों ने उन्हें कार जलने की जानकारी दी। कार मालिक ने कहा कि 15 दिन पहले ही हुंडई के ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से कार की सर्विस करवाई थी। कंपनी के सर्विंस सेंटर पर इसके बाद शॉर्ट सर्किट से आग लगना मेरे नुकसान को दिखाता है।