जयपुर में अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार मां-बेटी को रौंद डाला। बेकाबू कार की टक्कर से मां-बेटी डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। ओवर स्पीड कार को ड्राइवर रॉन्ग साइड दौड़ाकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल मां-बेटी को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। मानसरोवर थाने में सोमवार को परिजनों की ओर से FIR दर्ज करवाई गई है। हेड कॉन्स्टेबल मुरारी लाल ने बताया- हादसे में मानसरोवर के मांग्यावास निवासी शांता देवी और उनकी बेटी मीनाक्षी मूलचंदानी घायल हो गए। दोनों घायल मां-बेटी का गंभीर हालत में SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घटनाक्रम के मुताबिक, शनिवार रात करीब 12 बजे शांता अपनी बेटी मीनाक्षी के साथ अपनी मां के घर अग्रवाल फार्म मानसरोवर जा रही थी। रजत पथ पर स्थित जनरल स्टोर के पास बेकाबू कार ने ओवर स्पीड में ब्रेक लेते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सहित दोनों मां-बेटी डिवाडइर से टकरा गई। हादसे के बाद कार को ड्राइवर रॉन्ग साइड भगा ले गया। स्थानीय लोगों ने घायल मां-बेटी को एम्बुलेंस की मदद से SMS हॉस्पिटल में गंभीर हालत में एडमिट करवाया। मानसरोवर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार व ड्राइवर की तलाश कर रही है।