जयपुर में 16 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पार्क में घूमने जाने पर आरोपी युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। मिलने के बहाने नाबालिग को घर बुलाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आरोपी युवक को अरेस्ट किया है। पुलिस ने शनिवार दोपहर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेसी भेज दिया। पार्क में हुई थी दोस्ती थानाधिकारी ने बताया- जयपुर की रहने वाली 16 साल की लड़की से रेप हुआ। आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाली 21 साल के लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पार्क घूमने जाने के दौरान उसकी आरोपी से मुलाकात हुई थी। बातचीत होने पर आरोपी युवक ने उससे दोस्ती कर ली। मोबाइल पर भी एक-दूसरे से बात करने लगे। मिलने के बहाने घर बुलाकर रेप आरोप है कि मिलने का दबाव बनाकर आरोपी युवक ने उसे बुलाया। मिलने जाने पर बहला-फुसलाकर आरोपी उसे अपने घर ले गया। घर में नाबालिग को अकेला पाकर जबरदस्ती की। विरोध करने पर डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। पॉक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार नाबालिग ने आपबीती सुनाने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल करवाया, वहीं पॉक्सो एक्ट के तहत मामले में आरोपी युवक को अरेस्ट किया।