जयपुर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने सफाई व्यवस्था, टूटी सड़कों और खुले मेनहोल जैसी समस्याओं को ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर जिम्मेदार विभागों का ध्यान आकर्षित किया। कुछ क्षेत्रों में समस्याओं के समाधान से लोगों को राहत भी मिली है। बजाज नगर में कचरे की समस्या दूर करवाई गई, वहीं मुरलीपुरा में मेनहोल का टूटा ढक्कन बदल दिया गया। दूसरी ओर, मालवीय नगर में नियमित सफाई नहीं होने और मुरलीपुरा में सड़क टूटी होने से लोग अब भी परेशान हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… पोस्ट के बाद बदल दिया मेनहोल का टूटा ढक्कन शहीद मेजर योगेश अग्रवाल मार्ग, बजरंग विहार कॉलोनी, मुरलीपुरा से वसीम खान ने मेनहोल के टूटे ढक्कन की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि इस टूटे ढक्कन के कारण आए दिन कोई न कोई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहा है। पोस्ट होने के बाद निगम ने इस ढक्कन को बदलकर स्थानीय लोगों की समस्या दूर कर दी। पार्षद प्रवीण कुमार बने 'पब्लिक के स्टार' ‘भास्कर समाधान’ पर बजाज नगर से महेश वर्मा ने सड़क किनारे कचरे का ढेर लगे होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि महावीर उद्यान और इसके आसपास के एरिया में न तो नियमित सफाई होती है न ही कचरा ही उठाया जाता है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 79 के पार्षद प्रवीण कुमार ने निगम के निगमकर्मियों की टीम से सफाई करवा कर कचरे का निस्तारण करवा दिया। एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… मालवीय नगर में नियमित सफाई नहीं होने से लोग परेशान मालवीय नगर, सेक्टर-13 से सचिन ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। इससे इलाके में स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लोगों की परेशानी को देखते हुए क्षेत्र में नियमित सफाई करवाने की जरूरत है। मुरलीपुरा में दो महीने से टूटी पड़ी है सड़क मुरलीपुरा, जमुनापुरी रोड से गिरिराज किशोर ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले दो महीने से सड़क टूटी हुई है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को राहत देने के लिए सड़क की मरम्मत करवाना जरूरी है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:टंकी बने 2 साल हुए, कंठ अब भी प्यासे, आवारा पशु लोगों पर कर रहे हमला 2.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 3.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 4.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 5.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 6. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 7.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 9.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें 10.जयपुर शहर में कचरे के ढेर, चोक सीवर और जलभराव:'भास्कर समाधान' की पहल से जागा प्रशासन, दशरथ सिंह बने 'पब्लिक के स्टार'