जयपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का सोमवार को खुलासा किया है। सिंधी कैम्प थाना पुलिस ने गिरोह के तीन बदमाशों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 19 मोबाइल बरामद किए है। गिरोह के बदमाश मेवात में चोरी के मोबाइल बेचते, जिसका यूज साइबर फ्रॉड में किया जाता था। पुलिस गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। DCP (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया- अंतर्राज्जीय मोबाइल चोर गैंग के बदमाश मोईन उर्फ शाहरुख (25) निवासी काफला टोंक हाल जुलाहों का मोहल्ला रामगंज जयपुर, मोहम्मद अनस (28) निवासी कुण्डलाव कॉलोनी आमेर जयपुर, हसीब मेव (22) निवासी नगीना हरियाणा हाल शारदा कॉलोनी जयसिंहपुरा खोर को अरेस्ट किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से राजस्थान के विभिन्न इलाकों से चुराए 19 मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में यूज स्विफ्ट कार व दो मोबाइल भी जब्त किए है। OLX के जरिए बेचा चोरी का मोबाइल 4 अक्टूबर को उत्तराखण्ड के रहने वाले मोहम्मद अनस ने सिंधी कैम्प थाने में मोबाइल चोरी की कंम्पलेंड दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान चोरी मोबाइल को ऑनलाइन प्लेटफार्म OLX पर बेचने का पता चला। इसके बाद मोबाइल ब्यावर के रहने वाले व्यक्ति से जब्त किया गया। पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि उसने 5 हजार रुपए में OLX से मोबाइल खरीदा है। फेक बिल से बेच डालते आरोपी मोईन उर्फ शाहरुख मोबाइल चोर गिरोह का सरगना है। वह खुद और सुखा नशा करने वाले लड़कों से जयपुर शहर व अन्य जिलों में मोबाइल चोरी/स्नेचिंग की वारदात करवाता है। उनसे मोबाइल इक्कठे कर अपने दोस्त मोहम्मद अनस के जरिए आरोपी हसीब मेव को 3 से 5 हजार रुपए में बेच देता है। मोहम्मद अनस व हसीब मेव दोनों मिलकर अच्छी कंडीशन में मोबाइल का फेक बिल बनाकर OLX पर बेचते थे। साइबर फ्रॉड के लिए पहुंचाते मेवात पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि हसीब मेव जो मूलत: मेवात का रहने वाला है। ये 20-25 मोबाइल इकट्ठे होने पर एक-दो हजार के प्रॉफिट में मोबाइल की डिलीवरी अपने साथी को मेवात (हरियाणा) में देता था। चोरी के इन मोबाइल साइबर फ्रॉड में यूज लिये जाते थे और साथ ही दूसरे राज्यों में बेच देते थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अब तक करीब 150-200 मोबाइल मेवात हरियाणा भेजने की बात कही है।