जयपुर पुलिस ने गुरुवार दोपहर शिवदासपुरा के गोनेर श्री श्याम पटाखा शॉप पर छापेमारी की। लाइसेंसी दुकान पर रेड में 3745 वजनी बारुद मिला जो कि तय सीमा से अधिक था। पुलिस द्वारा पटाखों को सील किया गया। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने मामले में आरोपी दुकानदार को अरेस्ट किया है। डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज ने बताया- शहर के लाइसेंसी दुकानों पर तय सीमा से ज्यादा बारुद रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शिवदासपुरा के गोनेर में पॉवर हाउस के पास श्री श्याम पटाखा शॉप पर अवैध भण्डारण की सूचना मिली थी। पुलिस टीम की ओर से गुरुवार को दुकान पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। 600 किलोग्राम का लाइसेंस दिया हुआ था लाइसेंसी दुकानदार ओमप्रकाश शर्मा की दुकान पर करीब 3 हजार 745 किलोग्राम के वजनी पटाखे मिले। गोनेर आबादी क्षेत्र मे 600 किलोग्राम का ही लाइसेंस दिया गया था।