जयपुर शहर में एक बार फिर बुनियादी सुविधाओं की कमी लोगों की परेशानी का बड़ा कारण बन रही है। कहीं सीवर लाइन डालने के बाद सड़कें अधूरी छोड़ दी गई हैं, तो कहीं कचरे के ढेर से बदबू और गंदगी फैल रही है। कई इलाकों में टूटी सड़कें लोगों के आवागमन में बाधा बन रही हैं, वहीं खुले बिजली के बॉक्स हादसों का खतरा बढ़ा रहे हैं। हालांकि दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट के जरिए जब इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया, तो कई जगह जिम्मेदार विभागों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत भी पहुंचाई। इसके बावजूद कई क्षेत्रों में अब भी समाधान का इंतजार बना हुआ है। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। मोहन नगर में खराब सड़क से आवागमन बाधित जयपुर शहर के मोहन नगर से अमित कुमार ने समाधान सेगमेंट पर सड़क की समस्या के बारे में पोस्ट किया। अमित ने लिखा कि, सामुदायिक केंद्र के सामने सीवर लाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया था। जिसके बाद आज इतने समय के बाद भी सड़क को ठीक नहीं किया गया है। कचरा ना उठने के कारण बदबू की समस्या तिलक नगर के पंचवटी सर्किल से तरुन गुप्ता ने कचरे की समस्या पोस्ट की है। तरुन ने बताया कि, निगम की लापरवाही के चलते यहां पर कचरा जमा हो गया है। लंबे समय से कचरा ना उठने के कारण गंदगी और बदबू बढ़ गई है। बारिश के दिनों में कुंडा रोड की हालत खराब सिरसी गांव के कुंडा रोड से कार्तिक वर्धनी ने बताया कि, इस इलाके की खराब सड़कों के कारण लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। टूटी सड़क के कारण जलभराव हो जाता है और बारिश के दिनों में तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। पिछले 10 दिनों से टूटा हुआ पड़ा बिजली का बॉक्स पारसरामपुरी के मांउट रोड से पवन योगी ने बताया कि, कॉलोनी के स्कूल के पास में पिछले 10 दिनों से बिजली का बॉक्स टूटा हुआ पड़ा है। जिससे करंट लगने से कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है। लोगों ने मांग की है कि बॉक्स को बंद कर समस्या का समाधान किया जाए। सड़क की समस्या का हुआ समाधान हल्लरोल के भारत माता लेन से महेश ने भास्कर समाधान पर सड़क की समस्या के बारे में पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने रोड पर हो रहे गड्ढों के बारे में लिखा था। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और सड़क को ठीक करवा दिया है। जयपुर शहर के सुभाष नगर इलाके से अनमोल गोयल ने बताया कि, इलाके में काफी समय से कचरा जमा हुआ था। जिसके कारण लोगों को गंदगी में रहना पड़ रहा था। समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के निवर्तमान पार्षद ने साफ-सफाई करवा दी है। जिससे लोगों में खुशी है। आज के 'पब्लिक के स्टार' बने मनोज मुदगल सुभाष नगर इलाके से अनमोल गोयल ने इलाके में काफी समय से जमा कचरे की समस्या के बारे में पोस्ट किया था। जिसके बाद नगर निगम के निवर्तमान पार्षद मनोज मुदगल ने तुरंत कार्रवाई की है। उन्होंने इलाके में सफाई करवा दी है। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता परेशान:अंधेरा, गंदगी और जाम सीवर के बीच कई इलाकों में हुआ समाधान, संदीप मीणा बने आज के पब्लिक के स्टार 2.जयपुर में जलभराव, खुले सीवर से हादसे का खतरा:भास्कर समाधान पर शिकायतों का हुआ समाधान, संगीता बनीं आज की ‘पब्लिक के स्टार’ 3.जयपुर में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से जनता परेशान:पावर हाउस रोड का खतरनाक पोल ठीक; संदीप मीणा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.जयपुर में सीवर समस्या से आम जनता परेशान:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद कई इलाकों में राहत; दशरथ सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 5.भास्कर समाधान का असर, महीनों से खराब लाइट हुई ठीक:कई इलाकों में सड़क, सफाई और सुविधाओं पर शुरू हुआ सुधार; जनता को मिली राहत 6.जयपुर में कचरा-सीवर की समस्या बरकरार:भास्कर समाधान का असर, आमेर-चांदपोल में स्ट्रीट लाइट दुरुस्त; JEN संदीप मीणा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 7.भास्कर समाधान का असर, 7 दिन से बंद लाइट ऑन:शिकायतों के बाद कई इलाकों में शुरू हुआ सुधार; संदीप मीणा बने पब्लिक के स्टार 8.भास्कर समाधान का असर: टूटी सड़क हुई ठीक:अधूरे कामों के बीच कई जगह शुरू हुआ सुधार; मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.जयपुर के सेक्टर-16 में बह रहा सीवर का पानी:तुलसी नगर में धंसा चैंबर बना खतरा, मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक स्टार’ 10.भास्कर समाधान का असर, शास्त्री नगर में रोड लाइट ठीक,:जलभराव और सीवरेज समस्याओं पर कार्रवाई; राहुल अग्रवाल बने ‘पब्लिक के स्टार’