जयपुर में विदेशी ब्रांड राडो के शोरूम से 4 करोड़ रुपए की घड़ियां चुराने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने 26 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, चोरी हुई 251 घड़ियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बिहार की ये गैंग घड़ी-ज्वेलरी की चोरी में एक्सपर्ट है। गैंग डिमांड के अनुसार चोरी करती है। राडो की घड़ियों के लिए नेपाल के किसी बायर ने डिमांड की थी। इसके बाद आरोपियों ने गूगल सर्च से राडो का शोरूम ढूंढा। जयपुर में लोकेशन फाइनल कर गैंग के 8 मेंबर अलग-अलग जयपुर पहुंचे। वारदात को अंजाम देने के बाद अलग-अलग जयपुर से निकल गए। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… सबसे पहले देखिए- एक अक्टूबर को हुई चोरी के PHOTOS CCTV सामने आते ही चोरों की हुई पहचान: वारदात के सीसीटीवी सामने आते ही पुलिस ने पता लगा लिया था कि वारदात घोड़ासन गैंग ने की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गैंग के पास नेपाल से राडो की घड़ियों की डिमांड आई थी। इसके बाद आरोपियों ने गूगल पर राडो के शोरूम सर्च किए। सर्च में जयपुर के शोरूम की लोकेशन बदमाशों को सबसे सुरक्षित लगी। एक बदमाश फरीदाबाद डॉक्टर के पास पहुंचा था: सीसीटीवी में आरोपियों के चेहरे ढके हुए थे। सिंधी कैम्प बस स्टैंड पर मिले सीसीटीवी से कुछ चेहरे साफ हुए। एक चोर के पैर में चोट लगी हुई थी। वो फरीदाबाद (हरियाणा) में डॉक्टर के पास भी गया था। पुलिस सीसीटीवी की जांच करती हुई डॉक्टर तक पहुंची तो बदमाश की पहचान हुई। चोरी हुई घड़ियां मिलना मुश्किल: वारदात में शामिल 8 में से 2 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। आराेपी अजय प्रसाद उर्फ अजय जायसवाल और दिनेश पासवान को पुलिस ने 6 दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में अपने अन्य साथियों सबोध उर्फ विकास डूम, सुरेन्द्र प्रसाद उर्फ बैला, अरुण शाह, श्याम बाबू उर्फ गुल्लीशाह, राजा मलाहा, राजकुमार मलाहा के बारे में बताया। अब तक दोनों आरोपियों ने पुलिस को घड़ियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। घोड़ासन गैंग सालों से इसी प्रकार कर रही वारदातें …. चोरी की ये खबर भी पढ़िए… 4-करोड़ की घड़ियां चुराने वालों को 3000KM पीछा कर पकड़ा:जयपुर में राडो शोरूम से चुराई थी 251 लग्जरी घड़ियां; 9 राज्यों में चोरी कर चुकी गैंग पुलिस ने जयपुर के घड़ी शोरूम में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। अधिकारियों का दावा है कि बदमाशों तक पहुंचने के लिए करीब 3000 किलोमीटर का सफर किया। पूरी खबर पढ़िए…