जयपुर में सड़कों पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के दो मामले सामने आए। जगतपुरा के अक्षयपात्र इलाके में एक स्विफ्ट कार ड्राइवर ने तेज रफ्तार में कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। घटना के बाद लोगों ने कार ड्राइवर को रोकने के लिए पीछा किया, लेकिन वह रिवर्स गियर में ही तेज गति से गाड़ी भगाकर फरार हो गया। लोगों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स कर भागा स्विफ्ट कार ड्राइवर तेज गति से गाड़ी दौड़ाता रहा। इस दौरान कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस पर आसपास मौजूद लोग कार को रोकने के लिए पीछे दौड़े। वहीं कुछ लोग पत्थर उठाकर ड्राइवर को रोकने की कोशिश करते भी नजर आए, लेकिन ड्राइवर गाड़ी तेज स्पीड में भगा ले गया। सूचना पर रामनगरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अनिल कुमार टेलर ने बताया- घटना सोमवार देर रात की है। कार के नंबर के आधार पर आरोपी ड्राइवर की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जगतपुरा में रेलवे मुख्यालय के पास स्कॉर्पियो की स्टंटबाजी वहीं दूसरी वारदात उत्तर-पश्चिम रेलवे मुख्यालय जगतपुरा पर हुई। स्कॉर्पियो सवार ड्राइवर ने यहां बुधवार देर रात सड़क पर स्टंटबाजी की। ड्राइवर की लापरवाही के चलते सड़क पर चल रहे कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गए। स्टंटबाजी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।