केंद्र सरकार की पीएम-सेतु योजना के तहत कोटपूतली क्लस्टर को 241 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। इस योजना से जयपुर ग्रामीण संसदीय क्षेत्र के 5 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) का आधुनिकीकरण किया जाएगा। कोटपूतली आईटीआई को हब बनाया गया है, जिसके लिए 81 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। बाकी 4 स्पोक आईटीआई - बानसूर, शाहपुरा, सांभरलेक/फुलेरा और राजावास/आमेर को 40-40 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसका मकसद युवाओं को हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाना है। केंद्र, राज्य और इंडस्ट्री पार्टनर निवेश करेंगे कुल 241 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में केंद्र, राज्य और इंडस्ट्री पार्टनर निवेश करेंगे। कोटपूतली आईटीआई के लिए केंद्र 40 करोड़, राज्य 27 करोड़ और इंडस्ट्री 14 करोड़ देगा। वहीं, प्रत्येक स्पोक आईटीआई को केंद्र से 20 करोड़, राज्य से 13 करोड़ और इंडस्ट्री से 7 करोड़ मिलेंगे। विधायक हंसराज पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सांसद राव राजेंद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का आभार जताया है।