जयपुर शहर से एक बार फिर से कई सारी समस्याएं सामने आई हैं। दैनिक भास्कर के समाधान सेगमेंट पर लोगों ने विश्वास कर अपनी समस्याएं साझा की हैं। लोगों ने बताया कि, प्रताप नगर में सीवर की समस्या है तो वहीं, एमआई रोड पर कचरा नहीं उठने से क्षेत्र में गंदगी हो रही है। हालांकि, राहत की बात ये है कि, इस सेगमेंट के कारण कई इलाकों में लोगों की समस्याओं का समाधान भी हुआ है। इसी के साथ दशरथ सिंह को लोगों ने अपने लिए आज का 'पब्लिक का स्टार' चुना है। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। प्रताप नगर में उठी सीवर का समस्या जयपुर के प्रताप नगर सेक्टर 5 से कमलेश कुमार ने लिखा कि, क्षेत्र में सीवर चैंबर का ढक्कन खराब हो गया है। जिससे दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने मांग की है कि इसे जल्दी ठीक किया जाए। सड़क पर बह रहा सीवर का गंदा पानी विद्याधर नगर के सेक्टर 9 से राकेश ने बताया कि, रेल विहार के रोड नंबर 1 में सीवर लीक की समस्या हो रही है। लोगों को घरों और कॉलोनी के स्कूल के सामने सीवर का पानी बह रहा है। जिससे मच्छरों की समस्या भी हो रही है। कचरा नहीं उठने से क्षेत्र में गंदगी एमआई रोड की न्यू कॉलोनी से अजय ने बताया कि, इस इलाके में 3 दिनों से नाली साफ नहीं हुई है और कचरा भी नहीं उठाया गया है। जिसके कारण लोगों को गंदगी में रहना पड़ रहा है। शर्मा कॉलोनी में कचरे की समस्या 22 गोदाम की शर्मा कॉलोनी से हेमंत कुमार भोजवानी ने लिखा कि, गली में पड़े खाली मकान को लोगों ने कचरा घर बना लिया है। गली के सभी लोग उस खाली प्लॉट में कूड़ा-कचरा डाल रहे है। लोगों ने मांग की है कि साफ-सफाई करवा दी जाए। स्ट्रीट लाइट की समस्या का हुआ समाधान जयपुर के सुरैपोल बाजार के तोपखाना हजूरी से दिलीप कुमार ने स्ट्रीट लाइट की समस्या के बारे में पोस्ट किया था। दिलीप ने बताया कि, क्षेत्र में रोड लाइट लंबे समय से बंद है। जिसके बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर लाइट को ठीक करवा दिया है। महनत नगर में महीनों से खराब लाइट हुई ठीक हटवाड़ा रोड, महनत नगर से हनीफ खान ने पोस्ट किया था कि, उनके क्षेत्र में कई महीनों से रोड लाइट खराब थी। शिकायत के बाद इसे ठीक करवा दिया गया, जिससे क्षेत्र में रोशनी बहाल हुई। आज के पब्लिक के स्टार: दशरथ सिंह (वार्ड पार्षद) महनत नगर क्षेत्र में रोड लाइट की समस्या के समाधान में दशरथ सिंह ने अहम भूमिका निभाई। शिकायत सामने आने के बाद उन्होंने संबंधित विभाग से समन्वय कर लाइट को दुरुस्त करवाया, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान का असर, महीनों से खराब लाइट हुई ठीक:कई इलाकों में सड़क, सफाई और सुविधाओं पर शुरू हुआ सुधार; जनता को मिली राहत 2.जयपुर में कचरा-सीवर की समस्या बरकरार:भास्कर समाधान का असर, आमेर-चांदपोल में स्ट्रीट लाइट दुरुस्त; JEN संदीप मीणा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान का असर, 7 दिन से बंद लाइट ऑन:शिकायतों के बाद कई इलाकों में शुरू हुआ सुधार; संदीप मीणा बने पब्लिक के स्टार 4.भास्कर समाधान का असर: टूटी सड़क हुई ठीक:अधूरे कामों के बीच कई जगह शुरू हुआ सुधार; मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 5.जयपुर के सेक्टर-16 में बह रहा सीवर का पानी:तुलसी नगर में धंसा चैंबर बना खतरा, मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक स्टार’ 6.भास्कर समाधान का असर, शास्त्री नगर में रोड लाइट ठीक,:जलभराव और सीवरेज समस्याओं पर कार्रवाई; राहुल अग्रवाल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 7.भास्कर समाधान का असर, जयपुर में स्ट्रीट लाइटें हुई ठीक:शहर में सीवर और कचरे की समस्या बरकरार; रूपाराम बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान का असर जयपुर में गंदगी-सीवर की समस्याएं उजागर:शहर के कई इलाकों में सफाई से मिली राहत; कुसुम यादव फिर बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 9.भास्कर समाधान में उजागर हुई जयपुर की हकीकत:गंगापोल में कचरा-सीवर से लोग बेहाल, हरनाथपुरा की सड़कें बनीं मुसीबत; मनोज मुदगल फिर बने ‘पब्लिक के स्टार’ 10.भास्कर समाधान में उजागर हुई शहर की दुर्दशा:न्यू सांगानेर रोड और झोटवाड़ा में जनता परेशान, मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’