जयपुर के अलग-अलग इलाकों में स्ट्रीट लाइट बंद होने, सड़क टूटने और पाइपलाइन में लीकेज जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं। कहीं सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहनों का आना-जाना मुश्किल हो रहा है तो कहीं पाइपलाइन टूटने से कीचड़ फैल रहा है। वहीं, शास्त्री नगर रोड पर पार्क में 15 दिन से जमा कचरे की समस्या का समाधान करवा दिया गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उस समाधान पर, जिससे लोगों को मिली राहत... पार्षद प्रवीण कुमार बने आज के 'पब्लिक के स्टार' बजाज नगर, गांधी नगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र के निवासियों ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि यहां बार-बार कचरे का ढेर जमा हो जाता है। सफाई होने के अगले दिन ही फिर कचरा इकट्ठा हो जाता था, जिससे लोगों को परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद वार्ड पार्षद प्रवीण कुमार ने इसका समाधान करवाया। समस्या का समाधान करवाने के लिए प्रवीण कुमार को आज का ‘पब्लिक के स्टार’ चुना गया। शास्त्री नगर रोड पर पार्क में सफाई की समस्या हुई दूर शास्त्री नगर रोड, दुकान नंबर 23 के पास से नवीन ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि पार्क में पिछले 15 दिनों से कचरा साफ नहीं हुआ है। इससे पूरे पार्क में गंदगी फैल गई थी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद सफाई करवाकर इसका समाधान करवा दिया गया। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... हाथोज में लंबे समय से बंद पड़ी है स्ट्रीट लाइट हाथोज से राव साहब ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में काफी समय से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है। लाइट बंद रहने से रात के समय लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। अंधेरे के कारण दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है। लोगों ने स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। शास्त्री नगर के वार्ड 146 में सड़क पूरी तरह टूटी शास्त्री नगर से इरफान ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर 146 में सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहन चालक भी इस रास्ते पर आने से बचते हैं। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। नाहरी का नाका क्षेत्र में सीवरेज पाइपलाइन में लीकेज नाहरी का नाका से नम्रता ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सीवरेज की पाइपलाइन में लीकेज हो रहा है। इससे गंदा पानी फैलने और आसपास गंदगी होने की समस्या हो सकती है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों ने पाइपलाइन की लीकेज ठीक करवाने की मांग की है। हाउसिंग बोर्ड, शास्त्री नगर में टूटी पानी की पाइपलाइन हाउसिंग बोर्ड, शास्त्री नगर से अलका ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन टूट गई है। इसके कारण आसपास काफी कीचड़ जमा रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। रहवासियों ने टूटी पाइपलाइन को ठीक करवाकर कीचड़ की समस्या दूर करने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.श्रीराम विहार में डेढ़ साल बाद बनी सड़क:पार्षद प्रवीण ने किया कचरे की समस्या का समाधान 2. 22 गोदाम के वार्ड 16 में कचरा हुआ साफ:डॉ. उदिता सिंह चौहान बनीं 'पब्लिक की स्टार' 3. भास्कर समाधान से समस्याओं पर हुआ एक्शन:गोवर्धन नगर में 22 साल बाद बनी सड़क 4. जयपुर की समस्याएं, भास्कर समाधान से राहत:कहीं कचरे और सीवर से परेशानी, तो कहीं रोड लाइट ठीक होने से मिली राहत 5. पार्षद भवानी सिंह राजावत बने 'पब्लिक के स्टार':कहीं कचरे से लोग परेशान, कहीं बंद लाइटों से खतरा; समाधान की मांग 6. पार्षद सीपी कुमावत बने 'पब्लिक के स्टार':खुले बिजली बॉक्स की समस्या हुई दूर 7. पार्षद प्रवीण कुमार बने 'पब्लिक के स्टार':मुरलीपुरा में पोस्ट के बाद बदल दिया मेनहोल का टूटा ढक्कन 8. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:टंकी बने 2 साल हुए, कंठ अब भी प्यासे, आवारा पशु लोगों पर कर रहे हमला 9.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 10.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर