सिरसी स्थित एवरशाइन प्री प्राइमरी स्कूल में रविवार को डांडिया-गरबा उत्सव उत्साह और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे नन्हे बच्चों ने गरबा और डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। कार्यक्रम में बिंदायका थाना पुलिस की विशेष टीम भी मौजूद रही और सुरक्षा को लेकर नागरिकों को भरोसा दिलाया। अभिभावकों ने भी बड़ी संख्या में शामिल होकर बच्चों की प्रस्तुतियों का उत्साहवर्धन किया। डायरेक्टर यश व्यास और प्राचार्या निकिता व्यास ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए बच्चों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना की। इस दौरान उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। चेयरपर्सन सुधीर व्यास ने बच्चों को प्रेरित करते हुए निरंतर आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने का संदेश दिया। आयोजन ने बच्चों को मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव को भी मजबूत किया।