त्योहारों पर अगर आप भी फेमस दुकानों से मिठाईयां खरीद रहें हैं तो संभल जाएं। दरअसल, जयपुर में लीगल मेट्रोलॉजी डिपार्टमेंट की कार्रवाई में शहर के दो प्रतिष्ठित दुकानों पर छापे मारे गए, इनमें गुड़ मिश्री प्राइवेट लिमिटेड और लक्ष्मी मिष्ठान भंडार (LMB) पर छापा मारा गया। इस दौरान टीम को गुड मिश्री के भंडार पर मिठाई की निर्माण तारीख 1 नवंबर 2026 और उपयोग की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 छपी थी। यह कार्रवाई 23 अक्टूबर को की गई, जबकि 22 अक्टूबर को लक्ष्मी मिष्ठान भंडार पर छापा मारा गया। जहां पैकेजिंग रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने, पैकेटों पर अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP), शुद्ध मात्रा, निर्माण तिथि और बेस्ट बिफोर जैसी आवश्यक जानकारी अंकित नहीं करने पर दोनों प्रतिष्ठानों पर 35,हजार रुपए का जुर्माना लगाया। विधिक मापविज्ञान विभाग की टीम ने विधिक मापविज्ञान अधिकारी रिपुदमन सिंह और निहाल वशिष्ठ के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। काजू-पतीसा मिठाई के पैकेट पर मिली आगे की डेट टीम ने जयपुर के कानोता स्थित गुड़ मिश्री प्राइवेट लिमिटेड की प्रोडेक्शन यूनिट पर छापा मारा। वहां काजू-पतीसा मिठाई का पैकेट मिला, जिस पर मिठाई की निर्माण तारीख 1 नवंबर 2026 और उपयोग की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 छपी थी। इसके अलावा प्रतिष्ठान में पैकेजिंग रजिस्ट्रेशन भी नहीं था और गुड़ चक्र मिठाई, काजू रोल मिठाई के पैकेटों पर अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP), मात्रा (वजन) जैसी जानकारी नहीं थी। इस पर फर्म के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 हजार का जुर्माना लगाया । LMB पर 15 हजार का जुर्माना टीम ने जौहरी बाजार स्थित लक्ष्मी मिष्ठान्न भंडार (LMB) पर छापा मारा। यहां टीम को प्रतिष्ठान में पैकेजिंग रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। इसके साथ ही मंगोड़ी, पापड़, खाखरे, सोहन पापड़ी और पेठे के पैकेटों पर MRP, निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट अंकित नहीं थी। संबंधित उत्पादों को आवश्यक जानकारी अंकित नहीं होने पर प्रतिष्ठान को नोटिस जारी करके 15 हजार का जुर्माना लगाया। है।