जैसलमेर में नाबालिग से जुड़े पोक्सो मामले में कोर्ट ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी पर कुल 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जैसलमेर में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच कर जरूरी सबूत जुटाए और आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक शिवहरे ने इसे केस ऑफिसर स्कीम में शामिल किया। इस मामले में केस ऑफिसर ने सुनवाई के दौरान लगातार नजर रखी। उन्होंने विशिष्ट लोक अभियोजक प्रताप पुरी स्वामी के साथ मिलकर कोर्ट में पैरवी की।