भीलवाड़ा के जहाजपुर कस्बे के नागदी बांध के पास बुधवार देर रात एक कंटेनर बेकाबू होकर बांध में गिर गया, हादसे में कंटेनर ड्राइवर की कंटेनर में फंसने से मौत हो गई। बेकाबू कंटेनर बांध में गिरा नागदी बांध के अंधे मोड़ पर बेकाबू कंटेनर मुड़ने के बजाय सीधे बांध में जा गिरा और ड्राइवर उसके अंदर फंस गया और उसकी मौत हो गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई,खतरनाक मोड़ पर हुए हादसे को लेकर लोगों में आक्रोश नजर आया। ड्राइवर कंटेनर में फंसा हादसा भीलवाड़ा के जहाजपुर थाना क्षेत्र के नागदी बांध का है। बीती देर रात यहां एक बेकाबू कंटेनर मोड़ पर बांध में जा गिरा।कंटेनर ग्वालियर से कांकरोली जा रहा था और उसमें टायर बनाने में इस्तेमाल होने वाला धागा भरा हुआ था। हाईवे क्रेन ने कंटेनर को बाहर निकाला हादसे की सूचना मिलते ही डिप्टी रेवड़मल मौर्य पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे।बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया गया।नेशनल हाईवे की दो बड़ी क्रेन मंगवाकर कंटेनर को बांध से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में जान गंवाने वाले ड्राइवर की पहचान कन्हैयालाल बेरवा ( 38 ) निवासी कादीसाणा,शाहपुरा के रूप में हुई है। हाईवे अधिकारियों को मौके पर बुलवाया फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हादसे की सूचना के बाद मौके पार पहुंचे एसडीएम छत्रपाल सिंह ने बताया कि हादसों की रोकथाम के लिए नेशनल हाईवे के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया है।अधिकारी दुर्घटना संभावित बिंदु का निर्धारण करेंगे। इसके बाद हादसों पर रोक लगाने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।