जालोर में केंद्रीय विद्यालय की तीन प्रतिभावान छात्राओं का 55वीं राष्ट्रीय स्तरीय केंद्रीय विद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 16 से 19 जुलाई तक पंजाब स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में आयोजित होगी। नियमित रूप से कर रही अभ्यास कोच प्रीतम सिंह ने बताया- प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय जालोर का प्रतिनिधित्व 30 किलोग्राम भार वर्ग में मित्तल पुत्री रमेश कुमार, 36 किलोग्राम भार वर्ग में वैष्णवी पुत्री दिनेश कुमार और 52 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्या गोदारा पुत्री रामकिशोर गोदारा करेंगी। तीनों खिलाड़ी पिछले कई दिनों से नियमित रूप से कड़ा अभ्यास कर रही हैं। खिलाड़ियों के चयन पर हैंडबॉल संघ अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह देसू, बीच ग्रेपलिंग संघ अध्यक्ष विक्रम सिंह टेकरा, ग्रेपलिंग संघ अध्यक्ष तरुण अग्रवाल, जालोर विकास समिति के अध्यक्ष मोहन पाराशर, गणपत सिंह मंडलावत, रतन सिंह मंडलावत, अर्जुन सिंह देलदरी, महावीर सिंह मेड़तिया, केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल मीणा, खेल प्रभारी बाबूलाल और शारीरिक शिक्षक शैलेंद्र सिंह सहित खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।