जालोर में नगर निकाय चुनाव के तहत जालोर नगर परिषद, आहोर और सायला नगर पालिका में कुल 73.22 प्रतिशत मतदान हुआ। तीनों निकायों में कुल 69,231 मतदाता थे, जिनमें से 50,689 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निकायवार देखें तो सर्वाधिक 76.61 प्रतिशत मतदान जालोर नगर परिषद और सबसे कम 66.74 प्रतिशत मतदान सायला नगर पालिका में हुआ। जालोर नगर परिषद के 40 वार्डों में कुल 41,781 मतदाता थे। इनमें से 32,008 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां मतदान प्रतिशत 76.61 रहा। आहोर नगर पालिका में 12,475 मतदाताओं में से 8,687 ने मतदान किया और मतदान प्रतिशत 69.64 रहा। वहीं, सायला नगर पालिका में 14,975 मतदाताओं में से 9,994 ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 66.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। आहोर और सायला में नगर पालिका बनने के बाद पहली बार चुनाव हुए हैं। जालोर में पिछली बार से 0.85 प्रतिशत अधिक मतदान जालोर नगर परिषद में वर्ष 2019 के निकाय चुनाव की तुलना में इस बार मतदान 0.85 प्रतिशत बढ़ा है। वर्ष 2019 में 75.76 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि इस बार यह आंकड़ा 76.61 प्रतिशत रहा। इस दौरान मतदाताओं की संख्या में 5,256 की बढ़ोतरी हुई, लेकिन मतदान प्रतिशत में एक प्रतिशत से भी कम वृद्धि दर्ज हुई। उसके अनुपात देखे तो वोटिग का प्रतिशत कम हुआ हैं। 5256 वोट बढ़ने के बाद भी 1 प्रतिशत मतदान नहीं बढ़ पाया हैं। वार्ड-33 में सर्वाधिक 84.80 प्रतिशत वोटिंग जालोर नगर परिषद में सर्वाधिक मतदान वार्ड संख्या-33 में हुआ। यहां 842 मतदाताओं में से 714 ने वोट डाले और मतदान प्रतिशत 84.80 रहा। दूसरे स्थान पर वार्ड-24 रहा, जहां 1,110 में से 935 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 84.23 प्रतिशत वोटिंग हुई। वार्ड-6 में 1,314 मतदाताओं में से 1,103 ने वोट डाले और 83.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। आहोर नगर पालिका में सर्वाधिक 82.52 प्रतिशत मतदान वार्ड-2 में हुआ। वहीं, सायला नगर पालिका के वार्ड-3 में सर्वाधिक 86 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि वार्ड-13 में सबसे कम 42.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जालोर नगर परिषद चुनाव 2026 : वार्डवार मतदान नगर परिषद चुनाव-2019 की वार्डवार मतदान सारणी