जालोर में मारवाड़ टी पॉइंट के बाहर मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाने और अंडरग्राउंड रेस्टोरेंट के संचालन नियमों की जांच की मांग की। वार्ड 21 के पार्षद हुक्मीचंद सोलंकी ने नगर परिषद आयुक्त शिवपाल सिंह और सभापति बंशीलाल माली को समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया- अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही है। 17 अक्टूबर को सड़क पर होटल स्टाफ के ड्राइवर की गाड़ी को टक्कर मारने पर विवाद हुआ था। ड्राइवर पर पुलिस का हवाला देने और धमकी देने का आरोप लगाया गया। 17 अक्टूबर की घटना को लेकर भी जताई नाराजगी शिकायत पत्र में पार्षद ने बताया- 17 अक्टूबर की शाम मारवाड़ टी पॉइंट के पास भीड़ देखकर वे मौके पर रुके थे। इस दौरान होटल स्टाफ से जुड़े वाहन ड्राइवर पर धमकी देने के आरोप लगे। पार्षद ने इस व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जनहित में कार्रवाई की मांग पार्षद ने नगर परिषद प्रशासन से मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने, यातायात व्यवस्था सुचारु करने और अंडरग्राउंड रेस्टोरेंट की अग्नि सुरक्षा व अन्य जरूरी अनुमतियों की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की है। साथ ही, 17 अक्टूबर की घटना की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान पार्षद दिनेश महावर, पार्षद नितिन सोलंकी, पार्षद बसंत सुथार, ओम माली, मंगलाराम, नरेश राणा, मुकेश सांखला समेत कई पार्षद और शहरवासी मौजूद रहे। --- संबंधित ये खबर भी पढ़ें … पुलिस के सामने पार्षद को धमकाया, कहा- तुझे देख लूंगा:पिकअप के नीचे फंसी थी स्कूटी, धक्का-मुक्की करने का आरोप जालोर में नगर परिषद के पास स्थित मारवाड़ टी पॉइंट के बाहर शनिवार शाम रॉन्ग साइड से आ रहे लोडिंग पिकअप वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़िए