जालोर में RTDC के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार को EWS आरक्षण की जटिलताओं को कम करना चाहिए। कठिन शर्तों के कारण EWS वर्ग को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। राठौड़ बुधवार को ईडब्ल्यूएस जन जागृति मंच की ओर से आरक्षण सरलीकरण की मांग के मद्देनजर जालोर पहुंचे थे। यहां सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता करते हुए राठौड़ ने कहा- केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया, लेकिन कई शर्तें इतनी जटिल थी कि सही व्यक्ति को लाभ मिलना आसान नहीं था। इसे लेकर अनारक्षित वर्ग के विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन सौंपे लेकिन सरकार ने वो शर्ते नहीं हटाई। आरक्षण को लेकर कही ये बड़ी बातें आमजन से सहयोग की अपील उन्होंने आमजन से ईडब्ल्यूएस के मुद्दे पर सहयोग करने की अपील की। कहा- युवाओं के मुद्दे पर हमें सभी को आगे आना होगा। केंद्र सरकार तक अपनी बात पहुंचाकर सरलीकरण कराना होगा। ताकि अपने युवाओं को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान करणवीर सिंह भाद्राजून, राव मोहनसिंह चितलवाना, लालसिंह धानपुर, नैनसिंह राजपुरोहित, गजेंद्र सिंह डोडियाली, राजवीर सिंह नोसरा, उमसिंह चांदराई, रतनसिंह कानिवाड़ा, भवरसिंह बालावत, भवानीसिंह, अजयपाल सिंह बेदाना, कामिनी शर्मा, भवरसिंह कवला, मोतीसिंह निम्बलाना, चंदनसिंह कोराना, गणपतसिंह भवरानी, खुशपाल सिंह मोरू, पीरसिंह मालपुरा, कृष्णपाल सिंह राखी, विक्रमसिंह टेकरा समेत कई मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया।