पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत जालोर जिले में जिला परिषद और 7 पंचायत समितियों के वार्डों के लिए मतदान हुआ। जिले में शाम 6 बजे तक 52.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में जिला परिषद के 23 वार्डों के साथ जालोर, उम्मेदाबाद, आहोर, भाद्राजून, सायला, भीनमाल और जसवंतपुरा पंचायत समितियों के 135 वार्डों के लिए वोट डाले गए। 7 पंचायत समितियों में 843 मतदान केंद्र बनाए दूसरे चरण के मतदान के लिए जिले की 7 पंचायत समितियों में कुल 843 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें 9 सहायक मतदान केंद्र भी शामिल हैं। जिला परिषद के कुल 43 वार्डों में से 23 वार्डों के लिए इस चरण में मतदान हुआ। इनमें जालोर के 4, सायला के 4, भीनमाल के 5, जसवंतपुरा के 3, आहोर के 3, भाद्राजून के 2 और उम्मेदाबाद के 2 वार्ड शामिल हैं। 7.73 लाख से ज्यादा मतदाता, इनमें 3.68 लाख महिलाएं दूसरे चरण की 7 पंचायत समितियों में कुल 7 लाख 73 हजार 881 मतदाता हैं। इनमें 4 लाख 5 हजार 134 पुरुष, 3 लाख 68 हजार 742 महिला और 5 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। देखें… पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत देखें चुनाव से जुड़ी तस्वीरें…