जालोर के चितलवाना में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठियां भांजी और भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने मौके से करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया। इस बार चुनाव में चार पंचायत के 3 लाख 2 हजार 705 मतदाता अपने मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 1 लाख 42 हजार 668 महिला मतदाता, 1 लाख 60 हजार 35 पुरूष मतदाता हैं। इसमें 2 थर्ड जेंडर भी हैं। इसके लिए सरकार ने 4 पंचायत समितियों में 362 बूथ बनाए गए हैं। सभी बूंथों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा जो शाम 6 बजे तक जारी रहेंगा। उसके बाद रात को 8 बजे मतगणना शुरू होगी। जो रात भर मतगणना चलेंगी। बुजुर्गों ने भी व्हीलचेयर की मदद से बूथ तक पहुंचकर मतदान किया। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। अब तक का मतदान प्रतिशत… देखें चुनाव से संबंधित फोटोज…