भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख को यौन दुर्व्यवहार के आरोपों के बाद जापान से डिपोर्ट कर दिया गया है। मामला एशियन पैरा गेम्स के दौरान सामने आया। भारतीय दल के एक सूत्र के मुताबिक कथित घटना उस होटल में हुई, जहां भारतीय पैरा स्विमिंग टीम ठहरी थी। आरोप है कि घटना के समय एक महिला हाउसकीपिंग कर्मचारी शेख के कमरे में काम कर रही थी। इसी दौरान कथित यौन दुर्व्यवहार की घटना हुई। शम्स आलम पर लाइफ टाइम बैन लग सकता है पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) शेख पर आजीवन बैन लगाने पर विचार कर रही है। इस मामले के बाद भारत के एशियन पैरा गेम्स दल पर भी सवाल उठे हैं। (हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।)