राजस्थान एसोसिएशन यूके (RAUK) ने लंदन में अपने प्रतिष्ठित सांस्कृतिक उत्सव 'जीमन लंदन- 2026' का पोस्टर लॉन्च किया। वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने इस पोस्टर का अनावरण किया। वेदांता इस साल 'जीमन लंदन- 2026' का आधिकारिक पार्टनर है, जो ब्रिटेन में राजस्थानी संस्कृति के प्रसार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला कदम माना जा रहा है। जीमन उत्सव पांच जुलाई को लंदन में मनाया जाएगा। ये प्रवासी राजस्थानियों का भारत के बाहर सबसे बड़ा कार्यक्रम है। जीमण-अपनत्व का उत्सव, संस्कृति का सेतु राजस्थान में एक कहावत है- “जिमण केवल पेट भरने रो बहाणो नीं, मन भरने रो अवसर है।” यानी- ‘जीमण केवल सामूहिक भोज नहीं, बल्कि रिश्तों की मिठास, अपनत्व की गरमाहट और समुदाय की एकता का उत्सव है।’ पिछले दस सालों से RAUK इस परंपरा को ब्रिटेन की धरती पर उसी आत्मीयता के साथ जीवित रखे हुए है। ब्रिटेन में जीमण अब प्रवासी राजस्थानियों का आयोजन भर नहीं रहा, बल्कि पूरे भारतीय डायस्पोरा का एक बहुप्रतीक्षित वार्षिक उत्सव बन चुका है। परिवारों के लिए यह दिन सांस्कृतिक जुड़ाव और भावनात्मक पुनर्मिलन का प्रतीक बन गया है। दस सालों की यात्रा-कॉफी टेबल बुक का विमोचन RAUK ने अपनी दस साल की सांस्कृतिक यात्रा को संजोने के लिए एक विशेष कॉफी टेबल बुक प्रकाशित करने की घोषणा की। यह पुस्तक “From Thar to Thames” की कहानी को दर्ज करेगी। यह पुस्तक ब्रिटेन में राजस्थानी समुदाय की पहचान को सशक्त करने वाला दस्तावेज होगी, जिसमें- ब्रिटेन-राजस्थान सांस्कृतिक सेतु को मजबूत करता RAUK RAUK ने पिछले सालों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जिनका उद्देश्य ब्रिटिश समाज और राजस्थानी संस्कृति के बीच मजबूत संबंध बनाना रहा है। इनमें शामिल हैं- इन कार्यक्रमों ने ब्रिटेन में राजस्थानी समुदाय की पहचान को सशक्त किया है और सांस्कृतिक आदान–प्रदान को बढ़ावा दिया है। RAUK का आधिकारिक वक्तव्य 'जीमण केवल भोजन नहीं, बल्कि अपनत्व का उत्सव है। दस सालों की यह यात्रा ब्रिटेन में राजस्थानी समुदाय की एकता, संस्कृति और पहचान का प्रतीक है। वेदांता की साझेदारी इस उत्सव को और भव्य बनाएगी। जीमण लंदन- 2026 सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, यह संस्कृति, समुदाय और अपनत्व का उत्सव है। यह वह पंगत है जहां हर अतिथि अपनेपन का स्वाद लेकर लौटता है।' पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल के अलावा, किरण अग्रवाल, हरेन्द्र सिंह जोधा, अजय धंधानिया, दिगपाल सिंह, ऐश्वर्या गोयल, सृष्टि भाटी, आदित्य शक्तावत और आशीष आर्य शामिल रहें। इन सभी ने RAUK की दस वर्षीय यात्रा और वेदांता की साझेदारी को ऐतिहासिक कदम बताया