झालावाड़ के मंगलपुरा में स्थित इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां विराजित बालाजी महाराज पर श्रद्धालुओं की गहरी श्रद्धा और अटूट विश्वास है। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। मंदिर समिति अध्यक्ष निर्मल शर्मा ने बताया कि पिछले करीब 3 दशकों से यहां नवरात्र में 9 दिन तक भव्य धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। इन 9 दिनों में मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से भरा रहता है। श्रद्धालु दर्शन कर बालाजी महाराज का आशीर्वाद लेते हैं और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। नवरात्रि में मंदिर की आकर्षक सजावट और भक्तिमय माहौल भक्तों को खूब खींचता है। यह परंपरा क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रख रही है। इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर भक्तों के लिए आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का खास केंद्र है।