झालावाड़ के दुर्गा माता मंदिर में नवरात्र महोत्सव के 8वें दिन पूर्व राजपरिवार ने पूजा-अर्चना की। पूर्व राजपरिवार के सदस्य राणा चंद्र सिंह अपनी पत्नी ईरा कुमारी और बेटी भव्या कुमारी के साथ मां दुर्गा के दरबार पहुंचे। यह आयोजन मां भवानी सेवादल ने बस स्टैंड स्थित मंदिर में किया था। पूर्व राजपरिवार के सदस्यों ने विधि-विधान से माता रानी की पूजा की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान नरेंद्र कुमार दुबे और पुष्पलता दुबे ने पूर्व राजपरिवार सदस्यों का माल्यार्पण कर, तिलक लगाकर और राजस्थानी ओपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया। 30 साल से लगातार हो रहा आयोजन प्रहलाद सिंह, मूमल हाड़ा और देवेंद्र राजपुरोहित ने भी माता रानी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उनका भी माल्यार्पण और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। मां भवानी सेवादल यह गरबा महोत्सव पिछले 30 सालों से लगातार आयोजित कर रहा है। कालका माता मंदिर में हुई महाआरती इधर राजकंवर कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड स्थित कालका माता मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष्य में धार्मिक आयोजन किया। इस अवसर पर पूर्व राजपरिवार सदस्यों राणा चंद्रजीत सिंह, ईरा कुमारी और भव्या झाला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में राजपूत छात्रावास समिति के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह राठौड़, एएसपी गोपीचंद मीणा, मुमल हाड़ा सहित अन्य अतिथियों ने शिरकत की। मां कालका माता समिति की ओर से सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।