झालावाड़ जिले में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण का मतदान बुधवार को हुआ। बकानी, झालरापाटन, खानपुर और पिड़ावा पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट डाले गए। बकानी में 85,238 मतदाताओं में से 61,625 ने मतदान किया। शाम 6 बजे तक यहां 72.30% वोटिंग हुई। झालरापाटन में 1,11,299 में से 74,159 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां मतदान प्रतिशत 66.63% रहा। खानपुर में 1,29,385 में से 83,889 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां शाम 6 बजे तक 64.84% वोटिंग हुई। पिड़ावा में 1,56,880 में से 1,07,010 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां मतदान प्रतिशत 68.21% रहा। जिला परिषद सदस्य के 16 वार्डों में कुल 4,55,595 मतदाताओं में से 3,08,144 ने मतदान किया। शाम 6 बजे तक यहां 67.64% वोटिंग दर्ज की गई। दिनभर मतदान केंद्रों पर दोनों राजनीतिक दलों के लोग मौजूद रहे। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत बकानी, झालरापाटन, खानपुर और पिड़ावा की ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान 30 अक्टूबर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार, 29 अक्टूबर को होगी। नामांकन पत्र सुबह 8 से 11 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। उनकी जांच सुबह 11:30 बजे से होगी। चुनाव को व्यवस्थित कराने के लिए 9 एरिया और 64 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। सुरक्षा के लिए 1715 पुलिस जवान और 509 होमगार्ड भी ड्यूटी थे। 4 पंचायत समितियों में 90 सीट पर चुनाव दूसरे चरण में 4 पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्य की 90 सीट के लिए चुनाव हुआ। इनमें बकानी की 17, झालरापाटन की 21, खानपुर की 23 और पिड़ावा की 29 सीटें शामिल हैं। वहीं, जिला परिषद सदस्य की 16 सीटों के लिए 34 कैंडिडेट चुनावी मैदान थे।