झुंझुनूं शहर में मंड्रेला सर्किल के पास शुक्रवार रात ग्रिट से भरा 18 चक्का ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक सवार दो लोगों को हल्की चोटें आईं। ट्रक में भरी पत्थर की रोड़ी सड़क पर बिखरने से हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और एक तरफ का रास्ता बंद हो गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मोड़ा पहाड़ से ग्रिट भरकर बगड़ जा रहा था ट्रक जानकारी के अनुसार, ट्रक मोड़ा पहाड़ से ग्रिट भरकर बगड़ की ओर जा रहा था। शुक्रवार रात मंड्रेला सर्किल के पास पहुंचने पर ट्रक अचानक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। सड़क पर बिखरी रोड़ी, यातायात हुआ बाधित ट्रक पलटने से उसमें भरी पत्थर की रोड़ी सड़क पर फैल गई। इससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और सड़क के एक तरफ का रास्ता बंद हो गया। वाहन चालकों को वहां से निकलने में परेशानी हुई। ट्रक में सवार दो लोगों को हल्की चोटें हादसे के समय ट्रक में दो लोग सवार थे। दोनों को हल्की चोटें आईं। दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई।